IPL: ये हैं टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले पांच बल्लेबाज, गेल का नहीं टूटा है 13 सालों से रिकॉर्ड

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज कि्रस गेल के नाम आईपीएल में कई रिकॉर्ड दर्ज है। उनके ये रिकॉर्ड तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा।

IPL: ये हैं टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले पांच बल्लेबाज, गेल का नहीं टूटा है 13 सालों से रिकॉर्ड

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज कि्रस गेल के नाम आईपीएल में कई रिकॉर्ड दर्ज है। उनके ये रिकॉर्ड तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा। गेल के नाम आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

उनका ये रिकॉर्ड पिछले 13 सालों में कोई भी नहीं तोड़ पाया है। गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ केवल 30 गेंदों में शतक लगाया था। गेल ने इस दौरान 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 17 छक्के और 13 चौके जड़े थे। आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भारत के वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने  आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से केवल 35 गेंदों में शतक लगाया था।

इसके बाद यूसुफ पठान और दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन का नाम आता है। यूसुफ पठान और हेनरिक क्लासेन 37-37 गेंदों पर शतक लगा चुके हैं। आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवां नाम दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर का है, जिन्होंने केवल 38 गेंदों पर शतक लगाया था।

PC:  cricshots
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें