खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 43वें लीग मुकाबले में भले ही राजस्थान रॉयल्स को सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन मैच में टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है।
मैच में राजस्थान रॉयल्स पहले खेलते हुए 20 ओवर्स में 225 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही। राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस मैच में केवल छह रन ही बना सके। इस छोटी पारी के दम पर ही वह विराट कोहली जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गए हैं। जायसवाल ने एक ऐसा कारनामा किया जिसे करने वाले वह अब तक के आईपीएल इतिहास में सिर्फ 5वें खिलाड़ी बन गए हैं। वह अब आईपीएल मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले 5वें खिलाड़ी बने हैं। जयपुर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में यशस्वी जायसवाल ने मिचेल स्टार्क की पहली गेंर पर छक्का लगा दिया। हालांकि जायसवाल मैच की तीसरी ही गेंद पर आउट हो गए।
सबसे पहले नमन ओझा ने किया ऐसा
आईपीएल में किसी मैच की पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले की बड़ी उपलब्धि सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स की ओर से ही नमन ओझा ने हासिल की थी। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (साल 2009, डरबन) खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की थी। वहीं विराट कोहली (आरसीबी) ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ (साल 2019, कोलकाता) में, फिल साल्ट (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ (साल 2024) और प्रियांश आर्या (पंजाब किंग्स) ने चेन्नई सुपर किंग्स (साल 2025) के खिलाफ ये कारनामा किया था।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें