इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर अच्छा नहीं रहा और टीम को शुरूआत से ही बेहद ही खराब रहा खेल के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के साथ ही ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी 27 करोड़ रुपये बनने से लेकर टीम की कप्तानी छोड़ने तक का पंत का यह सफर अच्छा नहीं रहा।
वैसे पंत के लिए यह सफर भारी उम्मीदों के साथ शुरू हुआ था। लेकिन आखिरकार एक बेहद कड़वे मोड़ पर आकर थमा, जहां पंत को कप्तानी से हाथ धोना पड़ा या यूं कहें कि उन्होंने खुद को इस भारी-भरकम जिम्मेदारी से अलग कर लिया।
ऋषभ पंत अपनी जिस निडर और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, कप्तानी के दबाव में वह कहीं खो गई। टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी उन पर इस कदर हावी हुई कि उनका स्वाभाविक खेल खेल ही नहीं सके।
pc- newsbytesapp.com