खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को गुरुवार को गुजरात टाइंट्स के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में आरसीबी केवल 155 रन पर ही ढेर हो गई। गुजरात ने 25 गेंद शेष रहते छह विकेट गंवाकर 156 रन का टारगेट हासिल किया।
इस मैच में आरसीबी की पारी के दौरान कप्तान रजत पाटीदार के कैच को लेकर विराट कोहली अंपयार से बहस करते दिखे। ये हाई-वोल्टेज ड्रामा बेंगलुरु की पारी के 8वें ओवर में देखने को मिला। इस ओर में अरशद खान के ओवर की चौथी गेंद पर रजत पाटीदार ने पुल शॉट खेला। जेसन होल्डर ने डाइव लगाकर उनका शानदार कैच पकड़ा।
इस दौरान डग आउट पर बैठे आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली अंपायर के फैसले से नाराज नजर आए। उनका मानना था कि कैच क्लीन नहीं है। हालांकि थर्ड अंपायर की ओर से रिप्ले देखकर रजत पाटीदार को आउट दिया गया था।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें