खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब एक पाकिस्तानी मूल का क्रिेकटर भी खेलता नजर आएगा। दिल्ली कैपिटल्स टीम में इस क्रिकेटर को जगह मिली है। इसका नाम रेहान अहमद है।
खबरों के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स ने अपने स्क्वाड में ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट के स्थान पर इंग्लैंड के ही पाकिस्तानी मूल के 21 साल के लेग स्पिन गेंदबाज रेहान अहमद को अपना हिस्सा बनाने का फैसला लिया है। बेन डकेट टेस्ट क्रिकेट में अधिक ध्यान लगाने के कारण् आईपीएल के इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं।
आपको बता दें कि रेहान अहमद का जन्म तो इंग्लैंड में ही हुआ, लेकिन उनके पिता पाकिस्तान में क्रिकेट खेलते थे। इसके बाद वह इंग्लैंड जाकर बस गए। पहली बार अपने कॅरियर में किसी आईपीएल टीम का हिस्सा बने रेहान अहमद को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपए में खरीदा है। रेहान अहमद ने अपने टी20 कॅरियर में कुल 97 मुकाबलों में 85 विकेट हासिल किए हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें