खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें में ऑरेंज कैप के लिए जंग रोचक होती जा रही है। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की शतकीय पारी खेल इस लिस्ट में पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है।

आईपीएल 2026 के 31वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 68 बॉल पर नाबाद 135 रन की पारी खेली। अभिषेक ने इस सीजन अब तक 7 मैचों में 323 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन हैं, जो इस सीजन के अब तक 7 मैचों में 320 रन बना चुके हैं।

तीसरे नंबर पर काबिज गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पांच मैचों में 265 रन बना चुके हैं। आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस सीजन में 6 मैचों में 247 रन बनाकर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 6 मैचों में 246 रन कर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें