IPL 2026: 33 रन बनाते ही ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा लेंगे शुभमन गिल

खेल डेस्क। आईपीएल 2026 में आज पांच बार की विेजेता मुंबई इंडियंस का सामना शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस से होगा। इस मैच में शुभमन गिल के पास बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा।

IPL 2026: 33 रन बनाते ही ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा लेंगे शुभमन गिल

खेल डेस्क। आईपीएल 2026 में आज पांच बार की विेजेता मुंबई इंडियंस का सामना शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस से होगा। इस मैच में शुभमन गिल के पास बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। गिल आज अर्धशतकीय पारी खेलने में सफल हो जाते हैं तो वह आईपीएल के इस संस्करण में तीन सौ रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

इसके साथ ही वह ऑरेंज कैप पर भी कब्जा कर लें। अभी सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन के पास ऑरेंज कैप है, जिन्होंने अभी तक 6 मैचों में 283 रन बना लिए हैं।

दूसरे नंबर पर मौजूद शुभमन गिल ने केवल 4 मैचों में ही 251 रन बना लिए हैं। गुजरात टाइटंस के कप्तान गिल को आज ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने के लिए 33 रन की जरूरत होगी।  शुभमन गिल अभी फॉर्म में हैं। इसे देखते हुए उनके लिए ऑरेंज कैप पर कब्जा करना आसान होगा।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें