IPL 2026: शुभमन गिल ने तोड़ दिया है हार्दिक पांड्या का ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भले ही आईपीएल 2026 के सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस को अपने घर में हार का सामना करना पड़ा हो, इसके बावजूद टीम के कप्तान शुभमन गिल अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवाने में सफल हुए हैं।

गिल ने हार्दिक पांड्या का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुभमन गिल अब हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ गुजरात टाइटंस की सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। हार्दिक पांड्या ने 31 मैचों में गुजरात टाइटंस की कप्तानी की। इसमें से 22 में जीत और केवल 9 मैचों में हार मिली।

गिल ने अब तक 32 मैचों में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर पांड्या का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। गिल ने गुजरात को अपनी कप्तानी में 17 मैच जिताए हैं, वहीं 15 में हार मिली है।  तीन मैचों में राशिद भी गुजरात टाइटंस के कप्तान रहे हैं। जिसमें से एक में जीत और दो में हार उन्हें मिली है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें