IPL 2026: विराट कोहली के बाद आईपीएल में ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे क्रिकेटर बने Rohit Sharma

खेल डेस्क। मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2026 के सीजन के अपने चौथे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

IPL 2026: विराट कोहली के बाद आईपीएल में ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे क्रिकेटर बने Rohit Sharma

खेल डेस्क। मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2026 के सीजन के अपने चौथे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। 241 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में केवल 19 रन ही बना सके। इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौटना पड़ा।

हालांकि इस पारी के माध्यम से उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। उन्होंने इस पारी से मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते 6000 रन पूरे किए।

इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में विराट कोहली के बाद केवल दूसरे ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जो एक टीम से खेलते हुए 6000 रनों का आंकड़ा पार करने में कामयाब हो सके हैं।  विराट कोहली ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से 8840 रन बनाए हैं। एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से 4865 रन बनाकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें