IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंची आरसीबी, विराट कोहली का ऑरेंज कैप पर कब्जा

खेल डेस्क। आईपीएल 2026 के 23वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से शिकस्त दी।

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंची आरसीबी, विराट कोहली का ऑरेंज कैप पर कब्जा

खेल डेस्क। आईपीएल 2026 के 23वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से शिकस्त दी। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मिली जीत के साथ ही आरसीबी आईपीएल 2026 की अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर शीर्ष पर पहु्ंच गई है।

ये आरसीबी की पांच मैचों की चौथी जीत है। मैच में लखनऊ ने पहले खेलने के बाद सिर्फ 146 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 29 गेंद पहले 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। आरसीबी की ओर से रसिख डार सलाम (4 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (3 विकेट) ने शानदार गेंदबाजी की। पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 34 गेंद में 49 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 9 गेंद में 23 रन, रजत पाटीदार ने 13 गेंद में 27 रन, टिम डेविड ने 8 गेंद 14 रन और रोमारियो शेफर्ड 8 गेंद 14 रन बनाए।

पूरी तरह से फिट नहीं होने के बावजूद विराट कोहली ने खेली शानदार पारी
लखनऊ के खिलाफ मैच में विराट कोहली इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बल्लेबाजी करने आए और वहां अपना इम्पैक्ट डाला। पूरी तरह से फिट नहीं होने के बावजूद उन्होंने 34 बॉल में छह चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाए। इस पारी के दम पर उन्होंने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा कर लिया है। विराट कोहली इस पारी के बाद ऑरेंज कैप की रेस में 228 रन के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में विराट कोहली अपना अर्धशतक बनाने से केवल एक रन से चूक गए।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें