IPL 2026: आरसीबी के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, टूर्नामेंट में पहली बार हुआ ऐसा

खेल डेस्क। आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है।

IPL 2026: आरसीबी के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, टूर्नामेंट में पहली बार हुआ ऐसा

खेल डेस्क। आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मैच के लिए मैदान में उतरकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है।

आरसीबी का ये एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 100वां आईपीएल मैच है। इसी के साथ आरसीबी एक ही वेन्यू पर 100 आईपीएल मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है। चिन्नास्वामी के मैदान पर आरसीबी ने 99 मैचों में से 48 मैचों में जीत दर्ज की। वहीं 46 मैचों उसे हार का सामना करना पड़ा है।

एक मुकाबला टाई रहा है, वहीं 4 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में आरसीबी ने 11.3 तीन ओवरों में तीन विकेट गंवाकर 116 रन बना लिए हैं।  आरसीबी की ओर से फिल साल्ट ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। वहीं विराट कोहली इस मैच में केवल 19 रन ही बना सके।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें