IPL 2026: रवीन्द्र जडेजा बनेंगे राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान! इस कारण मिल रहे हैं संकेत

खेल डेस्क। भारत के स्टार ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा आईपीएल 2026 राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। इस प्रकार की अटकलें राजस्थान रॉयल्स की ओर से हाल ही में की गई सोशल मीडिया पोस्ट के बाद लगने लगी है।

पहले संस्करण की आईपीएल चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स ने हाल ही में रवीन्द्र जडेजा की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा गया जल्द ही थालापथी।  तमिल भाषा में थालापथी का मतलब होता है लीडर या कमांडर। इस कैप्शन  से प्रशंसकों के बीच चर्चा तेज कर दी है कि क्या रवीन्द्र जडेजा को ही राजस्थान रॉयल्स नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी? आपको बता दें कि संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स की ओर से अभी कप्तानी को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन को ट्रेड कर चेन्नई सुपर किंग्स में भेज दिया था।  इस ट्रेड के बदले रॉयल्स ने रवीन्द्र जडेजा और इंग्लैंड के सैम करन को अपनी टीम में शामिल किया था।

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें