IPL 2026: आरसीबी को लगा बड़ा झटका, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से बाहर हुआ ये दिग्गज

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इस मैच के शुरू होने से पहले आरसीबी के लिए बुरी खबर आई है।

IPL 2026: आरसीबी को लगा बड़ा झटका, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से बाहर हुआ ये दिग्गज

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इस मैच के शुरू होने से पहले आरसीबी के लिए बुरी खबर आई है। खबर ये है कि टीम के स्टार ओपनर फिल सॉल्ट अभी भी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। 

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में भी सॉल्ट आरसीबी की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए थे। आरसीबी के मेंटर और बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने फिल सॉल्ट को लेकर ताजा जानकारी दी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से  दिनेश कार्तिक ने  जानकारी दी कि फिल सॉल्ट फिलहाल चोटिल हैं। 

पिछले मैच में सॉल्ट की जगह जैकब बेथेल  को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी। साल्ट की गैरमौजूदगी में बेथेल को एक और मौका मिलने की संभावना है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली की जमकर तारीफ भी की। 

PC: espncricinfo