इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 के लिए सभी दस टीमों के कप्तान तय हो गए हैं। इसमें से नौ टीमों की कप्तानी भारतीय क्रिकेटरों के हाथों में होगी।
इस बार केवल एक टीम की कप्तानी विदेशी क्रिकेटर के हाथ होगी। वो क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस हैं, जो एक बार फिर से सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स का कप्तान रियान पराग को बनाया गया है। रवीन्द्र जडेजा इस बार राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों की तैयारियां शुरू हो चुकी है। कई टीमों को अभी अपने पहले खिताब की तलाश है।
टीम और उसका कप्तान
चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़
मुंबई इंडियंस- हार्दिक पांड्या
दिल्ली कैपिटल्स- अक्षर पटेल
सनराइजर्स हैदराबाद- पैट कमिंस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- रजत पाटीदार
लखनऊ सुपर जायंट्स- ऋषभ पंत
गुजरात टायंट्स: शुभमन गिल
पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर
राजस्थान रॉयल्स- रियान पराग
कोलकाता नाइट राइडर्स- अजिंक्य रहाणे
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें