खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालिफायर-1 में आज गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामन धर्मशाला में गुजरात टाइटंस से होगा। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। हालांकि बारिश मैच में व्यवधान डाल सकती है। आज धर्मशाल में बारिश के 80% आसार हैं। ऐसे में बारिश के कारण क्वालिफायर-1 मैच रद्द होता है तो आरसीबी बिना खेले फाइनल में पहुंच जाएगी। वह लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर थी। आईपीएल में हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में बेंगलुरु और गुजरात बराबरी पर हैं।
दोनों टीमों के बीच खेले गए 8 मैचों में से 4 मैच बेंगलुरु और 4 गुजरात ने जीते हैं। इस संस्करण में भी मुकाबला बराबरी का रहा है। आरसीबी की ओर से विराट कोहली और कप्तान कप्तान रजत पाटीदार ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
विराट कोहली टीम के टॉप स्कोरर हैं। वे एक शतक और 4 फिफ्टी के सहारे 557 रन अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी ने आरसीबी को मजबूती दी है। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन (638 रन), कप्तान शुभमन गिल (616 रन) और जोस बटलर (469 रन) ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिकका निभाई है।
आरसीबी की संभावित टीम: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड और फिल सॉल्ट।
गुजरात की संभावित टीम: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें