IPL 2026: हेनरिक क्लासेन आज हासिल कर सकते हैं ये दो बड़ी उपलब्धियां

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 में आज गुजरात टाइटंस की भिंड़त सनराइजर्स हैदराबाद से नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगी। दोनों ही टीमों के पास आज का मैच जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहु्ंचने का मौका है।

आज होने वाले मैच में ऑरेंज कैप होल्डर और सनराइजर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के पास दो बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का मौका है। क्लासेन अगर अगर आज 26 रन बनाने में सफल हो जाते है तो उनके 2000 आईपीएल रन हो जाएंगे। इसके साथ ही वह आईपीएल में ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले सातवें दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन जाएंगे।

वह अभी तक आईपीएल में 60 मैचों में 42.91 की औसत और 166.44 की स्ट्राइक रेट से 1974 रन  बना चुके हैं। वह आईपीएल में 2 शतक और 12 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। क्लासेन आईपीएल के इस संस्करण के 11 मैचों की 11 पारियों में 494 रन बना चुके हैं। आज उनके पास इस सीजन में अपने पांच सौ रन पूरे करने मौका है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें