IPL 2026: गुजरात फाइनल में, शुभमन गिल ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

खेल डेस्क। कप्तान शुभमन गिल (104) रन की तूफानी पारी के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में  गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

IPL 2026: गुजरात फाइनल में, शुभमन गिल ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

खेल डेस्क। कप्तान शुभमन गिल (104) रन की तूफानी पारी के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में  गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब फाइनल में उसका मुकाबला आरसीबी से होगा। शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 104 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी के दम पर गिल ने आईपीएल इतिहास में कई ऐसे कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिए जो उनसे पहले कोई खिलाड़ी हासिल नहीं कर सका था।

ये गिल के आईपीएल कॅरियर का पांचवां शतक था। 215 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए  उन्होंने साई सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी कर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के लगाए। शुभमन गिल अब आईपीएल प्लेऑफ मुकाबलों में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने  आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 129 रन की पारी खेली थी।

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का रिकॉर्ड तोड़ा
गिल ने केवल 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे तेज शतक है। इस मामले में उन्होंने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2022 के एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 49 गेंदों में शतक जड़ा था। वहीं गिल आईपीएल प्लेऑफ में शतक जड़ने वाले पहले कप्तान भी बन गए।  ये प्लेऑफ स्टेज में कप्तान द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड भी है। वहीं गुजरात के कप्तान शुभमन गिल आईपीएल इतिहास में पांच शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने केवल 26 साल की उम्र में ऐसा किया।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें