IPL 2026: भुवनेश्वर ने टी-20 क्रिकेट में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुरुवार को गुजरात टाइंट्स के खिलाफ खेल गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

IPL 2026: भुवनेश्वर ने टी-20 क्रिकेट में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुरुवार को गुजरात टाइंट्स के खिलाफ खेल गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने जो उपलब्धि हासिल की हैं, वो अभी तक दो भारतीय क्रिकेटर ही हासिल कर सके हैं।

अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में आरसीबी के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पुरुष टी-20 क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे किए। वे ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं। भुवनेश्वर कुमार से पहले  भारत की ओर से ये कारनामा युजवेंद्र चहल ने हासिल किया था। चहल टी20 क्रिकट में 391 विकेट हासिल कर चुके हैं।

भुवी ने बुमराह और अश्विन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते ये मुकाम हासिल किया है। भुवनेश्वर ने गुजरात के खिलाफ मैच में चार ओवरों में 28 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें