खेल डेस्क। आईपीएल 2026 में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन और श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अब केकेआर की ओर से खेलते नजर आएंगे।

वहीं स्टार स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। आईपीएल 2026 के अबू धाबी में हो रहे मिनी ऑक्शन में पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स ने रवि बिश्नोई को 7.20 करोड़ रुपए में खरीदा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपए और मथीशा पथिराना को 18 करोड़ में खरीदा है। वेंकटेश अय्यर आईपीएल के आगामी संस्करण में वेंकटेश अय्यर आरसीबी की ओर खेलते नजर आएंगे। वेंकटेश अय्यर को भारी नुकसान हुआ है। उन्हें पिछले साल आईपीएल खेलने के लिए केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपए दिए गए थे। केकेआर उन्हें रिलीज कर दिया। आरसीबी ने अब वेंकटेश अय्यर को सात करोड़ रुपए में खरीद दिया।
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कई विदेशी और भारतीय दिग्गजों को खरीददार नहीं मिला है। इन खिलाड़ियों पर एक बार फिर से बोल लग सकती है। रवि बिश्नोई को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स , सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान के बीच जंग देखने को मिली है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें