IPL 2026: 18 साल में पहली बार हुआ ऐसा, केकेआर के नाम दर्ज हो गया शर्मनाक रिकॉर्ड

खेल डेस्क। आईपीएल 2026 के 22वें मैच में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को शिकस्त दी। ये केकेआर की सीजन में 5 मैचों में चौथी हार रही। एक मैच बारिश के कारण रद्द होने की वजह से उसे अभी तक केवल एक अंक ही मिला है।

वहीं सीएसके ने इस सीजन के पांच मैचों में लगातार दूसरी जीत हासिल की। इस हार के साथ ही केकेआर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। रिकॉर्ड ये है कि आईपीएल इतिहास में पहली बार केकेआर की टीम 18 साल में पहली बार अपने शुरुआती पांच मैचों में से एक भी जीत नहीं सकी है। इससे इस संस्करण में एमआई, एसआरएच, एलएसजी और सीएसके से शिकस्त झेलनी पड़ी है। पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश से धुलने के कारण केवल एक अंक मिला है।

मंगलवार को खेले गए मैच में सीएसके ने 193 रन के लक्ष्य का बचाव कर रिकॉर्ड अपने नाम किया। सीएसके मौजूदा आईपीएल संस्करण में 200 से कम का टारगेट देकर जीत हासिल करने वाली पहली टीम बनी। इस सीजन अब तक 8 बार टीमों ने 200 से कम का लक्ष्य दिया है और इनमें से केवल सीएसके को जीत मिली है। अन्य 7 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम को हार झेलनी पड़ी है।

संजू सैमसन ने 32 गेंदों में 48 रन बनाए
एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेल गए मैच में सीएसके ने 193 रन रन बनाए। जवाब में केकेआर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। सीएसके की ओर से नूर अहमद ने तीन विकेट अपने नाम किए। इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से संजू सैमसन ने 32 गेंदों में 48 रन बनाए। वहीं आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों में 38 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 41 रन का योगदान दिया।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें