खेल डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आज खेले जाने वाले आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर में पंजाब किंग्स के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल के पास भी एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा।

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल तीन विकेट और लेने में कामयाब होते हैं तो वह भारत में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। अभी ये रिकॉर्ड पीयूष चावला के नाम दर्ज है। उन्होंने भारत ने टी20 क्रिकेट में 289 विकेट हासिल किए हैं।

वहीं स्टार स्पिन गेंदबाज चहल ने अभी तक भारत में कुल 254 टी20 मुकाबलों में कुल 287 विकेट हासिल किए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आज तीन विकेट हासिल करते ही वह इस मामले में नंबर-1 की पोजीशन हासिल कर लेंगे। चहल आरसीबी के खिलाफ 10 मैचों में 25.54 के औसत से कुल 11 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं आईपीएल के इस संस्करण के 12 मैचों में वह 14 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें