IPL 2025: सीएसके के खिलाफ मैच में ट्रैविस हेड हासिल करेंगे ये बड़ी उपलब्धि!

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखने के लिए आज का मैच जीतना बहुत ही जरूरी है।

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड के पास एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। ट्रैविस हेड आज चेन्नई में खेले जाने वाले मैच में आईपीएल में पचास छक्के पूरे कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर ट्रैविस हेड आईपीएल के 33 मैचों 1014 रन बना चुके हैं।

वहीं उन्होंने अपने आईपीएल कॅरियर में अभी तक 49 छक्के लगाए हैं। अब उनके आईपीएल में छक्कों का अर्धशतक पूरा करने का पूरा मौका है। इसके लिए उन्हें केवल एक छक्के की जरूरत हैं। ट्रैविस हेड आज सीएसके के खिलाफ ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा सकते हैं। आज दोनों ही टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें