IPL 2025: इस बार मिलेगा नया चैम्पियन, श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में इस बार नया चैम्पियन मिलेगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

IPL 2025: इस बार मिलेगा नया चैम्पियन, श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में इस बार नया चैम्पियन मिलेगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब मंगलवार को खिताबी मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना आरसीबी से होगा। फाइनल में पहुंची ये दोनों ही टीमों पहले कभी भी खिताब नहीं जीत सकी है।  क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के साथ ही श्रेयस अय्यर के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड  दर्ज हो गया है। 

श्रेयस अय्यर अब आईपीएल में तीन टीमों को फाइनल में ले जाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2020 और कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ही फाइनल में जगह बनाई थी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स ने खिलातब जीत था। 

श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी
मैच में श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेल अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। उन्होंने ने 41 गेंदों में 87 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने  पांच चौके और 8 छक्के लगाए। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट गंवाकर 203 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने पांच विकेट गंवाकर 19 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।  मुंबई इंडियंस की ओर से जॉनी बेयरस्टो ने 38 रन, सूर्यकुमार यादव ने 44 रन,  तिलक वर्मा ने 44 रन और नमन धीर ने 37 रन बनाए। वहीं पंजाब की ओर से जोस इंग्लिश, श्रेयस अय्यर और नेहाल वढेरा ने शानदार पारियां खेली। 

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें