IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने अब टी20 क्रिकेट में हासिल कर ली है ये बड़ी उपलब्धि, कोहली के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

खेल डेस्क। आईपीएल 2025 में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने शुरुआती लगातार दो मैचों में हार के बाद जीत का स्वाद चख लिया है।

IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने अब टी20 क्रिकेट में हासिल कर ली है ये बड़ी उपलब्धि, कोहली के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

खेल डेस्क। आईपीएल 2025 में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने शुरुआती लगातार दो मैचों में हार के बाद जीत का स्वाद चख लिया है। सोमवार को खेले गए मैच में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया।

इस मैच में  मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। सूर्यकुमार यादव ने केवल नौ गेंदों पर 27 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। 

सूर्यकुमार यादव बना चुके हैं इतने रन
इस पारी के दम पर सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में अपने आठ हजार रन पूरे किए। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले 5वें बल्लेबाज बने। सूर्यकुमार यादव के अब 8007 रन हो चुके हैं।

विराट कोहली इस मामले में हैं पहले स्थान पर
टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड  विराट कोहली के नाम दर्हैंज है। वह आईपीएल, चैंपियंस लीग टी20, घरेलू टी20 क्रिकेट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल मिलाकर 12976 रन बना चुके हैं। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। वह  अब तक 11851 रन बना चुके हैं। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें