IPL 2025: संजू सैमसन पर इस बात के लिए लगा जुर्माना

खेल डेस्क। पहले संस्करण की चैम्पियन  राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में बुधवार को तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।

IPL 2025: संजू सैमसन पर इस बात के लिए लगा जुर्माना

खेल डेस्क। पहले संस्करण की चैम्पियन  राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में बुधवार को तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात टाइटंस ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराया। राजस्थान रॉयल्स को मिली हार के बाद संजू सैमसन को बीसीसीआई ने बड़ा झटका दिया है।

बीसीसीआई ने मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण संजू सैमसन पर 24 लाख रुपए का भारी जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है।

इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन में शामिल अन्य क्रिकेटरों पर या तो छह लाख रुपए या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया है।  राजस्थान टीम से संस्करण में दूसरी बार ये गलती हुई है। इससे पहले रियान पराग पर जुर्माना लगाया था। 

PC: sports.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें