IPL 2025: जयपुर में आज रोहित शर्मा हासिल करेंगे ये दो बड़ी उपलब्धियां

खेल डेस्क। आईपीएल 2025 में आज पंजाब किंग्स का सामना पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम का अंक तालिका में शीर्ष दो में स्थान तय हो जाएगा।

जयपुर में खेले जाने वाले इस मैच में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के पास दो बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। पंजाब किंग्स के खिलाफ जयपुर में खेले जाने वाले इस मैच में रोहित शर्मा के पास 7000 आईपीएल रन पूरे करने का मौका होगा। अगर वह आज 67 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा लेंगे।

रोहित शर्मा आईपीएल में अभी तक 6933 रन बना चुके हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है, जो अभी तक 8552 बना चुके हैं। वहीं रोहित शर्मा के पास आज आईपीएल में अपने तीन सौ छक्के पूरे करने का भी मौका होगा। वह आईपीएल में अभी तक 297 छक्के लगा चुके हैं।  क्रिस गेल आईपीएल में सबसे ज्यादा 357 छक्के लगाने वाले क्रिकेटर हैं। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें