खेल डेस्क। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 16वें मैच पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस को शिकस्त दी। हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को जीत के बाद बड़ा झटका लगा है।
बीसीसीआई ने एक गलती के कारण उन पर मोटा जुर्माना ठोका है। खबरों के अनुसार, स्लो ओवर रेट के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपए का फाइन लगाया गया है। आईपीएल ने मीडिया रिलीज जारी कर बताया कि ऋषभ पंत पर भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला अपराध होने के कारण ऋषभ पंत पर केवल 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
दिग्वेश सिंह राठी पर भी बीसीसीआई ने लगाया मोटा जुर्माना
वहीं लखनऊ के गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी पर भी बीसीसीआई की ओर से मोटा जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दिग्वेश सिंह राठी पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
यह इस सीजन में अनुच्छेद 2.5 के तहत दिग्वेश सिंह राठी का दूसरा लेवल 1 अपराध था। इसी कारण उन्हें दो डिमेरिट अंक दिए गए हैं। इससे पहले एक डिमेरिट अंक 1 अप्रैल 2025 को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान मिला था। आपको बता दें क लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में शुक्रवार को दूसरी जीत दर्ज की है। वहीं मुंबई इंडियंस को चार मैचों में तीसरी हार मिली है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें