IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर, MI ने 100 रनों से मैच जीत कर डाला ये कारनामा

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर, एमआई ने 100 रनों से मैच जीत कर डाला ये कारनामा

IPL 2025:  राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर, MI ने 100 रनों से मैच जीत कर डाला ये कारनामा

इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 50वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 217 रन बनाये। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स 16.1 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई और उसका टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय गलत साबित हुआ।

इस तरह मुंबई इंडियंस ने 100 रन से मैच अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस के रयान रिकेल्टन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गये। इस हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। 

वह इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम है। उसके 11 मैच में सिर्फ 6 अंक हैं। वह आईपीएल 2025 की अंक तालिका में 8वें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस इस मैच से पहले आईपीएल 2025 की अंक तालिका में तीसरे नंबर पर थी। अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद शीर्ष पर पहुंच गई। 

pc- espncricinfo.com