IPL 2025: 43 साल की उम्र में धोनी ने रच दिया है ये इतिहास

खेल डेस्क। भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने 43 साल की उम्र में अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। आईपीएल 2025 के 57वें मैच में पांच बात की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को चार विकेट से शिकस्त दी।

IPL 2025: 43 साल की उम्र में धोनी ने रच दिया है ये इतिहास

खेल डेस्क। भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने 43 साल की उम्र में अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। आईपीएल 2025 के 57वें मैच में पांच बात की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को चार विकेट से शिकस्त दी। इसी मैच में एमएस धोनी ने आईपीएल इतिहास का अनोखा शतक ठोका। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के इकलौते क्रिकेटर बन गए हैं, जो 100 बार नाबाद रहे हो।

 कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में धोनी ने 18 गेंदों में एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए। वह मैच में नाबाद रहे। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने के मामले में दूसरे स्थान पर सीएसके के रवींद्र जडेजा हैं। वह आईपीएल में 80 बार नाबाद रहे हैं।

मुंबई इंडियंस के पूर्व ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड 52 बार नाबाद रकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। आरसीबी के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 50 बार नाबाद आईपीएल में रहे हैं। इससे वह लिस्ट में चौथे स्थान पर है। लखनऊ सुपरजायंट्स के डेविड मिलर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। वह आईपीएल में अभी तक 49 बार नाबाद रहे हैं। 

सीएसके को मिली चार विकेट से जीत
आईपीएल 2025 के 57वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने घरेलू ईडन गार्डन्स पर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 179 रन का स्कोर खड़ा किया।  सीएसके के स्पिनर नूर अहमद ने 4 ओवर में 31 रन देकर चार विकेट झटके। जवाब कें धोनी की टीम ने 19.4 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। 

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें