IPL 2025: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने उठा लिया है ये बड़ा कदम

खेल डेस्क। पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। उसे अभी तक खेले गए 12 मैचों में से केवल तीन में ही जीत मिली है।

 IPL 2025: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने उठा लिया है ये बड़ा कदम

खेल डेस्क। पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। उसे अभी तक खेले गए 12 मैचों में से केवल तीन में ही जीत मिली है। अब टीम को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के बाकी मैचों के लिए चोटिल नीतीश राणा के स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज लुआन ड्रे प्रीटोरियस को टीम में शामिल किया। लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने अभी तक 33 टी20 मैचों में 911 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 97 रन है।

उन्होंने ये पारी एसए20 फ्रेंचाइजी पार्ल रॉयल्स की तरफ से खेली थी। इंडियन प्रीमियर लीग के अनुसार, लुआन ड्रे प्रीटोरियस को  30 लाख रुपए के आधार मूल्य पर राजस्थान रॉयल्स में शामिल किया गया है।  आपको बात दें कि राणा ने आईपीएल के इस संस्करण में 161.94 की स्ट्राइक से 217 रन बनाए  थे।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें