IPL 2024: शुभमन गिल ने अब इस लिस्ट में बनाई जगह, शीर्ष पर है ये दिग्गज

खेल डेस्क।  शुभमन गिल (नाबाद 89) की शानदार पारी के बावजूद आईपीएल 2024 में गुरूवार को गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि इस मैच में अपनी इस शानदार पारी के दम पर शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप के शीर्ष पांच दावेदारों की सूची में जगह बना ली है।

अपनी 89 रनों की पारी के दम पर शुभमन गिल ऑरेंज कैप की दौड़ में चौथे स्थान पर आ गए हैं। वह चार मैचों में कुल 164 रन बना चुके हैं। वहीं इस टीम के साई सुदर्शन 160 रनों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इस लिस्ट में पहले स्थान पर अभी आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं, जिन्होंने चार मैचों में 203 रन बनाए हैं। वह अभी तक टूर्नामेंट में दो सौ से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। गुजरात टाइटंस को गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें