IPL 2024: आईपीएल शुरू होने के पहले सीएसके को झटका, एमएस धोनी ने छोड़ी कप्तानी

IPL 2024: आईपीएल शुरू होने के पहले सीएसके को झटका, एमएस धोनी ने छोड़ी कप्तानी

IPL 2024: आईपीएल शुरू होने के पहले सीएसके को झटका, एमएस धोनी ने छोड़ी कप्तानी

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का नया सीजन आज शाम से शुरू होने जा रहा हैं और इस सीजन का पहला मैच सीएसके और आरसीबी के बीच खेला जाना है। लेकिन इस मैच के शुरू होने से पहले ही सीएसके टीम को बड़ा झटका लगा हैं और झटका भी कोई छोटा नहीं है। जी हां टीम को पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले धोनी ने टीम की कप्तानी छोड़ दी है।  

ऐसे में अब चेन्नई सुपर किंग्स ने आगामी आईपीएल सीजन से पहले टीम के नए कप्तान का ऐलान किया हैं और ये जिम्मेदारी अब सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे। यानी के चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान बन गए हैं।

बता दें की इससे पहले एमएस धोनी ने आईपीएल 2022 से पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ी थी और रविंद्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया था लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उन्होंने टूर्नामेंट के बीच में फिर से टीम की कप्तानी की थी।

pc- jagran

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें