IPL 2024: रोहित शर्मा ने अब तोड़ा डाला सचिन का ये रिकॉर्ड, रैना को भी इस मामले में छोड़ा पीछे

खेल डेस्क। भले ही पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग के रविवार को चेन्नई के खिलाफ मैच में बीस रन से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेल अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज करवाए हैं।

वानखेड़े के मैदान पर रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों पर 12 साल बाद आईपीएल में शतक जमाया। 207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा ने 63 गेंदों पर 105 रन की यादगार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 11 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के लगाए। इस पारी के माध्यम से उन्होंने टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर का भी एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। 

सचिन ने बनाए हैं 2492 रन
वह अब मुंबई इंडियंस की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज सर्वाधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। रोहित ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने मुंबई की ओर से बतौर ओपनर 2492 रन बनाए थे। रोहित शर्मा के अब इस मामले में सचिन से ज्यादा रन हो गए हैं। 

रैना का ये रिकॉर्ड किया ध्वस्त
वहीं रोहित ने  मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। रोहित ने इस मामले में सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ रिया है। टीम के पूर्व कप्तान रोहित ने रविवार को खेले गए मैच में 12वां रन बनाने के साथ ही रैना का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें