IPL 2024: ऋषभ पंत ने तोड़ा विराट कोहली का ये 11 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड 

खेल डेस्क। कप्तान ऋषभ पंत (नाबाद 88) की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल 2024 के 40वें मैच में बुधवार रात गुजरात टाइटंस को चार रन से शिकस्त दी। 43 गेंदों पर 5 चौकों और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से खेली गई नाबाद 88 रन  की पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट गंवाकर 224 रन बनाए।

जवाब में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 220 रन ही बना सकी। इस मैच में ऋषभ पंत गुजरात के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा की गेंदों की जमकर पिटाई की। उन्होंने मोहित शर्मा के खिलाफ इस मैच में 18 गेंदों पर 62 रन बटोरे।इससे उनके नाम आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 

अब दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड
वह अब आईपीएल के इतिहास में एक मैच में किसी बल्लेबाज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम दर्ज था, जिन्हेांने आईपीएल 2013 में उमेश यादव के खिलाफ एक मैच में 17 गेंदों पर 52 रन बनाए थे। अब ऋषभ पंत ने विराट कोहली का ये 11 साल रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

तीसरे स्थान पर हैं हाशिम अमला
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला हैं।  उन्होंने मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा के खिलाफ साल 2017 में केवल 18 गेंदों पर 48 रन बनाए थे।  कीरोन पोलार्ड ने सैम कुरेन के खिलाफ साल 2019 में इतनी ही गेंदों पर 47 रन बनाए थे। 

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें