IPL 2024: IPL ऑक्शन के लिए BCCI ने जारी की प्लेयर्स की फाइनल लिस्ट, 333 खिलाड़ी हुए शार्टलिस्ट

आईपीएल 2024 की तैयारिया जोरो पर है, एक बार फिर से क्रिकेट फैंस को जल्द ही फटाफट क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।

IPL 2024: IPL ऑक्शन के लिए BCCI ने जारी की प्लेयर्स की फाइनल लिस्ट, 333 खिलाड़ी हुए शार्टलिस्ट

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2024 की तैयारिया जोरो पर है, एक बार फिर से क्रिकेट फैंस को जल्द ही फटाफट क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। लेकिन उसके पहले खिलाड़ियों का  ऑक्शन होगा जो 19 दिसंबर को दुबई में होगा। इसके लिए फाइनल लिस्ट बीसीसीआई ने 11 दिसंबर को जारी कर दी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो आईपीएल के अगले सीजन के लिए 333 खिलाड़ी नीलामी के लिए शार्टलिस्ट हुए है, जिसमें 214 भारतीय, जबकि 119 विदेशी प्लेयर हैं। नीलामी में ज्यादातर 77 खिलाड़ी ही बिक सकते हैं।

बताया जा रहा है की इसमें 30 विदेशी प्लेयर्स के स्लॉट है, जिन्हें फ्रेंचाइजी खरीदती हुई नजर आ सकती है। दरअसल, आईपीएल 2024 नीलामी के लिए कैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 116 हैं। वहीं, 215 अनकैप्ड क्रिकेटर हैं। 

PC- lalluram.com