IPL 2023: RCB का खिताब जीतने का सपना इस बार भी रह सकता है अधूरा! ये दिग्गज टीम में नहीं आएगा नजर

ऐसे में इस बार टूर्नामेंट शुरू होने से पहले फॉर्म में चल रहे एक बल्लेबाज ने टीम की परेशानी बढ़ा दी है।

IPL 2023: RCB का खिताब जीतने का सपना इस बार भी रह सकता है अधूरा! ये दिग्गज टीम में नहीं आएगा नजर

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 16 वें संस्करण के शुरू होने में मात्र तीन दिन का समय बचा है और इसकों लेकर फैंस में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर आई है वो ये की आरसीबी का एक और खिलाड़ी चोटिल हो गया है। इस बार जैसे आईपीएल के शुरू होने से पहले चोटिल खिलाड़ियों की लाइन लग गई है।

ऐसे में इस बार टूर्नामेंट शुरू होने से पहले फॉर्म में चल रहे एक बल्लेबाज ने टीम की परेशानी बढ़ा दी है। चोट के चलते यह बल्लेबाज टीम से बाहर हो गया है जो टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए यह एक बड़ा झटाक भी है। 

जानकारी के अनुसार पिछले सीजन में जमकर रन बनाने वाले रजत पाटीदार चोट के चलते लगभग आधे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए है। ट्रैनिंग कैंप से पहले ही पाटीदार चोटिल हो गए हैं वहीं खबरें तो यह भी है की पाटीदार को 3 हफ्ते के लिए आराम की सलाह दी गई है।