IPL 2019: आज से शुरू होगा फटाफट क्रिकेट का रोमांच, खेले जाएंगे 74 मैच 

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण आज से शुरू होने जा रहा है। यानी आज से क्रिकेट प्रशंसकों कोअगले दो महीनों तक फटाफट क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।

IPL 2019: आज से शुरू होगा फटाफट क्रिकेट का रोमांच, खेले जाएंगे 74 मैच 

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण आज से शुरू होने जा रहा है। यानी आज से क्रिकेट प्रशंसकों कोअगले दो महीनों तक फटाफट क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। एक बार फिर से 10 टीमें आईपीएल खिताब के लिए जंग करती नजर आएंगी। टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेलेंगी। उद्घाटन मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। पहले दिन पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का मैदान में जलवा देखने को मिलेगा।

क्रिकेट प्रंशसकों को एक बार फिर से विराट कोहली से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।   हालांकि इस बार गत वर्ष आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद बेंगलुरु में निकले विजय जुलूस में 11 प्रशंसकों के मरने के कारण उद्घाटन समारोह नहीं किया जाएगा। उद्घाटन मैच से पहले इन 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि दिए जाने का कार्यक्रम है। आज से शुरू होने वाला ये टूर्नामेंट देश के 13 स्थानों पर खेले जाएंगे । 12 दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। 

राजस्थान रॉयल्स का पहला मुकाबला 30 मार्च को 

विशेष बात ये है कि इस बार तीन टीमों ने 2-2 होमग्राउंड चुने हैं। ये टीमें राजस्थान रॉयल्स, रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स हैं। पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स अपने  3 शुरुआती होम मैच गुवाहाटी में खेलेगी। इसके बाद वह बचे हुए चार मैच राजस्थान जयपुर में खेले जाएंगे। राजस्थान राॅयल्स अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ करेगी। 

PC: firstpost
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें