IPL 2019: आज आरआर का आरसीबी से होगा मुकाबला, विराट कोहली को इस गेंदबाज से है खतरा

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेल जाएगा। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें अपना विजयी क्रम बनाए रखना चाहेगी।

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अब तक तीन मैचों में जीत हासिल कर चुकी है। वहीं आरसीबी ने भी शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। इस मैच में आज विराट कोहली और तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के बीच जंग देखने को मिल सकती है। विराट कोहली को आईपीएल में संदीप शर्मा ने परेशान किया है।

दोनों का आईपीएल में एक-दूसरे से सामना 18 बार हो चुका है। इनमें से संदीप शर्मा ने विराट कोहली को सात बार आउट किया है। इस दौरान कोहली उनके खिलाफ 150 की स्ट्राइक रेट से 132 रन बनाने में सफल रहे हैं। आज देखने वाली बात होगी कि मैच में किसका पलड़ा भारी रहता है। कोहली का अभी तक टूर्नामेंट में प्रदर्शन सही रहा है।

PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें