खेल डेस्क। यशस्वी जायसवाल (32 गेंदों पर नाबाद 77रन) और वैभव सूर्यवशी (14 गेंदों पर 39 रन) की तूफानी पारियों के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई।
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान ने मुंबई को 27 रनों से हराया। बारिश के कारण 11-11 ओवर के इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलते हुए तीन विकेट गंवाकर 150 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के जड़े। जवाब में मुंबई की टीम 11 ओवर खत्म होने तक 9 विकेट खोकर केवल 123 रन ही बना सकी।
यशस्वी जायसवाल ने अपनी इस पारी के दम पर अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई। जायसवाल ने 4 छक्के जड़ते ही राजस्थान रॉयल्स की ओर से 100 छक्के पूरे कर लिए। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले राजस्थान रॉयल्स के तीसरे क्रिकेटर बने। इससे पहले संजू सैमसन, जोस बटलर और शेन वाटसन राजस्थान की ओर से 100 छक्के जड़ने की उपलब्धि हासिल की थी।
संजू सैमसन के नाम है सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड
राजस्थान की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान संजू सैमसन के नाम दर्ज है, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 192 छक्के लगाए हैं। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने राजस्थान की ओर से 135 आईपीएल में लगाए हैं। पूर्व कप्तान शेन वाटसन ने 109 छक्के लगाए थे। वहीं सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल भी 100 छक्के लगा चुके हैं।
PC: espncricinfo