खेल डेस्क। पंजाब किंग्स का अभी तक आईपीएल खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका है। पिछली बार वह खिताब के करीब पहुंची थी, जहां उसे फाइनल में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल 19 के शुरू होने से पहले पंजाब के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए गुरुमंत्र दिया है।
ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान रह चुके रिकी पोंटिंग ने पंजाब किंग्स को जीत का फॉमूला दे दिया है। खबरों के अनुसार, रिकी पोंटिंग ने टीम के खिलाड़ियों को सलाह देते हुए कहा कि अच्छा प्रदर्शन करने और ट्रॉफी जीतने के लिए खिलाड़ियों को शारीरिक, तकनीकी और मानसिक रूप से आपको चुस्त रहना होगा, साथ ही साथ पिछले साल के टीम के शानदार प्रदर्शन से कॉन्फिडेंस लेना होगा। पंजाब किंग्स 31 मार्च को मुल्लानपुर में सीजन के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। पोटिंग ने कहा कि सभी को टीम के प्लान के हिसाब से खेलने की जरूरत है और ऐसा करते हुए उन्हें असफलता भी मिलती है तो इससे उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग् ने खिलाड़ियों से कहा कि जब तक आप अपने खेल की रणनीति पर कायम हैं, अगर आप कोई गलती करते हैं, तो मेरी नजर में वह गलती नहीं है। खेल में ऐसा होता रहता है, यह खेल का हिस्सा है।
श्रेयस अय्यर ने 17 पारियों में 50.33 की औसत से बनाए थे 604 रन
पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 में 19 पॉइंट्स हासिल कर टेबल में टॉप पर रही थी। पिछले सीजन में टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन जबरदस्त रहा था। कप्तान श्रेयस अय्यर 17 पारियों में 50.33 की औसत से 604 रन बनाने में सफल रहे थे। हालांकि टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें