IPL19: इन चोटिल खिलाड़ियों ने दे दी है टीमों को टेंशन, राजस्थान रॉयल्स को भी लग सकता है बड़ा झटका

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का आगामी संस्करण शुरू होने से पहले ही चोटिल खिलाड़ियों ने कई टीमों को टेंशन दे दी है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं।

IPL19: इन चोटिल खिलाड़ियों ने दे दी है टीमों को टेंशन, राजस्थान रॉयल्स को भी लग सकता है बड़ा झटका

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का आगामी संस्करण शुरू होने से पहले ही चोटिल खिलाड़ियों ने कई टीमों को टेंशन दे दी है। एक के बाद एक खिलाड़ियों के बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। चेन्नई के धाकड़ तेज गेंदबाज नाथन एलिस के  चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर होने के बाद  राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर सैम करन पर चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। सैम करन टूर्नामेंट से बाहर हाेते हैं तो पहले संस्करण की विजेता राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़े झटके से कम नहीं होगा।

वहीं पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी बुरी खबर है। खबरों के अनुसार, ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हैदराबाद ने उन्हें 3 करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया था। जैक एडवर्ड्स ने अपने कॅरियर में 77 टी20 मैचों में 853 रन बनाए हैं। पहीं 52 विकेट भी झटके हैं।

पैट कमिंस शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर
 सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस भी पीठ की चोट के कारण  शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहेंगे। उनकी  गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी ईशान किशन करते नजर आएंगे। वहीं अभिषेक शर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। आपको बता दें कि आईपीएल का 19वां संस्करण 28 मई से शुरू होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। इस मैच में सभी की नजरें विराट कोहली पर रहेंगी। 

PC: newsbytesapp
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें