IPL 19: इन पांच गेंदबाजों ने डाली हैं सबसे ज्यादा डॉट गेंदें, लिस्ट में है चार भारतीयों के नाम

खेल डेस्क। आईपीएल में अभी तक ज्यादतर मैचों में बल्लेबाजों का ही दबदबा देखने को मिला है, लेकिन कई ऐसे भी गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर अपनी विशेष पहचान बनाई है।

IPL 19: इन पांच गेंदबाजों ने डाली हैं सबसे ज्यादा डॉट गेंदें, लिस्ट में है चार भारतीयों के नाम

खेल डेस्क। आईपीएल में अभी तक ज्यादतर मैचों में बल्लेबाजों का ही दबदबा देखने को मिला है, लेकिन कई ऐसे भी गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर अपनी विशेष पहचान बनाई है। आज हम आपको आईपीएल के उन पांच गेंदबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा डॉट गेंद डाली है।

भुवनेश्वर कुमार
इस लिस्ट में पहला नाम भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का है। जिन्होंने 2011 से लेकर अब तक 190 आईपीएल मुकाबलों में 4222 गेंदे फेंकी हैं, जिसमें लगभग 1852 डॉट बॉल रहीं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का ये गेंदबाज अब तक कुल 198 विकेट हासिल कर चुका है।

 सुनील नरेन
इस लिस्ट में दूसरा नाम कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नरेन का है। उन्होंने अपने आईपीएल के 189 मुकाबलों में लगभग 1720 डॉट गेंदे डाली हैं। आईपीएल में 192 विकेट अपने नाम कर चुके सुनील नरेन के नाम आईपीएल में कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज हैं।

रविचंद्रन अश्विन
पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गिनती भी आईपीएल सबसे सफल क्रिकेटरों में होती है। वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक डॉट गेंद डालने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। अश्विन ने अपने आईपीएल कॅरियर कुल 221 मुकाबलों में 4710 गेंदें फेंकी। इनमें से लगभग 1663 गेंदें डॉट रहीं।

जसप्रीत बुमराह
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले बुमराह ने अब तक 145 आईपीएल मुकाबलों में 3337 गेंदे फेंकी हैं। इस दौरान लगभग उनकी 1397 गेंदें डॉट डाली है।

पीयूष चावला
 पूर्व भारतीय स्पिनर पीयूष चावला इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। चावला ने 2008 से 2024 तक 192 मुकाबलों में 3850 गेंदें फेंकी, जिसमें से 1358 गेंदों पर उन्होंने एक भी रन नहीं दिया था।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें