खेल डेस्क। आईपीएल 19 के 15वें मै आज कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अब खिलाड़यों को लेकर एक प्रतिबंध लगा दिया है। बीसीसीआई की ओर से आईपीएल मैच के दौरान प्लेइंग 11 में ना चुने जाने वाले खिलाड़ियों के लिए गाइडलाइंस जारी हैं, जो सभी खिलाड़ियों को माननी होंगी, वरना एक्शन लिया जा सकता है।
खबरों के अनुसार, अब बीसीसीआई ने आईपीएल मैच के दौरान बेंच पर बैठे खिलाड़ियों के मैदान के आसपास घूमने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके तहत अब केवल मैच के लिए नामित 16 खिलाड़ियों को ही कुछ जरूरी कामों (जैसे ड्रिंक्स ले जाना या मैसेज) के लिए मैदान में आने की अनुमित होगी।
इससे पहले आपने रिजर्व प्लेयर्स द्वारा ड्रिंक्स, बल्ले या मैसेज ले जाने के लिए मैदान में जाते देखा होगा। अब ऐसा करने को बैन कर दिया गया है। भारतीय बोर्ड ने अब स्पष्ट कर दिया है कि बाउंड्री रोप के आसपास ज्यादा से ज्यादा पांच खिलाड़ी ही घूम सकेंगे, ये पांच खिलाड़ी नामित 16 में शामिल होंगे,बाकी खिलाड़ियों को डगआउट में ही बैठना होगा।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें