IPL 19: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद ने बदल दिया है अपना कप्तान, इस दिग्गज को मिली जिम्मेदारी

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज होने से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद ने  टीम की कप्तानी को लेकर एक बड़ा कदम उठा लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने  टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कप्तान बदल दिया है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने अब धाकड़ बल्लेबाज ईशान किशन को टीम की कमान सौंपी है। वहीं अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि चोट से उबरने के कारण पैट कमिंस कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। जब तक वह ठीक नहीं हो जाते, ईशान किशन कप्तान और अभिषेक शर्मा उप कप्तान रहेंगे।

पैट कमिंस टीम से जुड़ते ही फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले लेंगे। आपको बता दें कि किशन के नाम आईपीएल के के 119 मैचों की 112 पारियों में 2998 रन बना चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद अपने अभियान का शुरुआत 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम  से करेगी।

PC: cricketaddictor
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें