IPL 19: पैट कमिंस ने दे दिए हैं आईपीएल में जल्द वापसी के संकेत, क्या जाने वाली है ईशान किशन की कप्तान?

खेल डेस्क। आईपीएल का आगामी संस्करण शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि टीम के नियमित कप्‍तान पैट कमिंस ने 19वें सीजन से पहले जल्‍द वापसी के संकेत दे दिए हैं।

IPL 19: पैट कमिंस ने दे दिए हैं आईपीएल में जल्द वापसी के संकेत, क्या जाने वाली है ईशान किशन की कप्तान?

खेल डेस्क। आईपीएल का आगामी संस्करण शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि टीम के नियमित कप्‍तान पैट कमिंस ने 19वें सीजन से पहले जल्‍द वापसी के संकेत दे दिए हैं। तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने पीठ की चोट से उबरने के बारे में प्रशसंकों को बताया है।

उन्होंने बोल दिया है कि उनका टारगेट आईपीएल 2026 के बीच में वापसी करना है। कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन को सौंपी गई है। खबरों के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने साफ किया कि उन्होंने गेंदबाजी फिर से शुरू कर दी है। मैं अभी भी पीठ की चोट से उबर रहा हूं, लेकिन सब ठीक है। मैं नेट में गेंदबाजी कर रहा हूं। उन्होंने इस दौरान बोल दिया कि अब मुझे वापस मैदान पर खेलते हुए देखने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

दूसरे हाफ के साथ-साथ फाइनल खेल सकते हैं कमिंस
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाजों में शामिल पैट कमिंस ने अपनी रिकवरी को लेकर सतर्क है। इसी कारण वह फिलहाल हर तीसरे दिन गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मैं गेंदबाजी पर वापस आ गया हूं। फिलहाल मैं लगभग हर तीसरे दिन गेंदबाजी कर रहा हूं। उन्होंने आईपीएल के बीच तक फिट होने का प्‍लान बनाया है। उन्होंने कहा कि अगर सब ठीक रहा तो मैं टूर्नामेंट के दूसरे हाफ के साथ-साथ फाइनल भी खेल पाऊंगा। आपको बता दें कि इसी चोट के कारण वह ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्‍व कप 2026 का हिस्सा नहीं बन सके थे।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें