IPL 19: जोफ्रा आर्चर ने तोड़ा शेन वाटसन का ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 32वें लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मेजबान लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से शिकस्त दी।

IPL 19: जोफ्रा आर्चर ने तोड़ा शेन वाटसन का ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 32वें लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मेजबान लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से शिकस्त दी। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेल गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भी अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवाया।

जोफ्रा आर्चर ने अपने 4 ओवर्स में 20 रन तीन विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वह  आईपीएल में राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वाटसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

शेन वाटसन ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कुल 84 मैचों में 27.83 के औसत से 67 विकेट हासिल किए थे। अब जोफ्रा आर्चर ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से 54 मैचों में 23.69 के औसत से 68 विकेट झटक लिए हैं। इस मामले में तीसरे स्थान पर स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 66 विकेट अपने नाम किए हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें