खेल डेस्क। आईपीएल का 19वां संस्करण शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है। आईपीएल 2026 के शुरू होने के आखिरी समय में बीसीसीआई द्वारा किए गए बदलाव से टीमों के बीच हलचल मच गई है। बीसीसीआई ने सभी 10 फ्रेंचाइजियों को कड़े निर्देश जारी किए कि टीमों को अपने मैच के दिनों में प्रैक्टिस सेशन करने की अनुमति नहीं होगी। पिच और विकेट को मैच के लिए सुरक्षित रखने के लिए ऐसा किया गया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान खिलाड़ियों के परिवारों की मौजूदगी के संबंध में भी दिशानिर्देश जारी किए हैं। खिलाड़ी मैदान तक केवल टीम बस से ही यात्रा कर सकेंगे। परिवारों और दोस्तों को ट्रेनिंग सेशन के दौरान खेल के मैदान में प्रवेश करने की स्वीकृति नहीं दी गई है। परिवार के लोग अभ्यास केवल निर्धारित हॉस्पिटैलिटी क्षेत्रों से ही देख सकते हैं। पुरस्कार वितरण समारोहों के दौरान ऑरेंज और पर्पल कैप को निर्देशानुसार पहनना जरूरी कर दिया गया है।
PC: jagran