खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का अभी तक जीत का खाता नहीं खुला है। उसे लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स से मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को टूर्नामेंट के 7वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 209 रनों का स्कोर बनाया। पंजाब ने लक्ष्य पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। सीएसके की ओर से आयुष म्हात्रे के बल्ले से जहां 73 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं शिवम दुबे ने भी 45 रन बनाए। भले ही चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उसने मुकाबले में एक रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवा लिया है। एक मामले में सीएसके ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को पीछे छोड़ दिया। मैच में जैसे ही सीएसके ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 का स्कोर पार किया उसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने वाली टीम बन गई।
सीएसके ने आईपीएल इतिहास में 36वीं बार किया ऐसा
सीएसके ने आईपीएल इतिहास में 36वीं बार ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। आरसीबी की टीम ने 35 बार ऐसा किया है। पंजाब किंग्स ने 33 बार ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई है। जबकि मुंबई इंडियंस ने 32 और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 बार ऐसा किया है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें