खेल डेस्क। समीर रिजवी ( नाबाद70) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 39) की शानदार पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को आईपीएल 2026 में विजयी आगाज किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मैच में मेजबान लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से शकस्त दी। लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम अपनी पारी में पूरे 20 ओवर्स भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी। वह 18.4 ओवर्स में केवल 141 रनों के स्कोर पर सिमट गई। दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर्स में चार विकेट गंवाकर आसान जीत अपने नाम की।
मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने एक खास मामले में राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ा। उसने आईपीएल में एक टीम को ऑलआउट करने के मामले में पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने 19वीं बार ऐसा किया। वहीं राजस्थान रॉयल्स के नाम 18 बार ऐसा करने की उपलब्धि दर्ज है। आईपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा बार विरोधी टीम को ऑल आउट करने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज है, जिसने 40 बार ये कारनामा किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25 बार, चेन्नई सुपर किंग्स ने 25 बार, सनराइजर्स हैदराबाद ने 21 बार, दिल्ली कैपिटल्स ने 19 बार और पंजाब किंग्स ने 19 बार ऐसा किया है।
समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने दिल्ली को दिलाई जीत
आपको बता दें कि लखनऊ सुपर जाएंट्स से मिले 142 के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने एक समय अपने चार विकेट केवल 26 रन पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद समीर रिजवी ( नाबाद70) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 39) ने दिल्ली को आसानी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
PC: sameer
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें