खेल डेस्क। रेयान रिकल्टन (81) और रोहित शर्मा (78) की तूफानी पारियों के दम पर पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की है। मुंबई में रविवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही वह इंडियन प्रीमियर लीग में 14 साल के बाद सीजन के अपने पहले मुकाबले को जीतने में कामयाब हो हासिल की।
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस सीजन के पहले मैच में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को 20 ओवर्स में 221 रनों का टारगेट मिला था। जिसे उसने 19.1 ओवर्स में सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ये मुंबई की केकेआर के खिलाफ आईपीएल इतिहास में 25वीं जीत थी। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ 25 मुकाबले जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने किया था ऐसा
वहीं आईपीएल में सबसे बड़ा टारगेट हासिल करने का रिकॉर्ड भी अब मुंबई इंडियसं के नाम दर्ज हो गया है। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने ही साल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 219 रनों के टारगेट को हासिल किया था। वानखेड़े स्टेडियम में भी ये आईपीएल इतिहास का अभी तक किसी टीम द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा सफल रन चेज भी बन गया है। इससे पहले इस मैदान पर मुंबई इंडियंस ने साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 213 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें